Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सेठ सांवरिया विकास समिति देवली की नवीं पदयात्रा ले जाने को लेकर विकास समिति देवली की बैठक शुक्रवार शाम बोरड़ा गणेश मंदिर परिसर में आयोजित हुई।
पदयात्रा के मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि बैठक में पदयात्रा की नई कार्यकारिणी बनाई गई। पदयात्रा के विभिन्न पड़ाव एवं पदयात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा की। इसके अलावा पदयात्रा के प्रचार प्रसार पर भी विचार किया गया। पदयात्रा समिति में अध्यक्ष सीताराम गुर्जर, महामंत्री भंवर लाल सेन, कोषाध्यक्ष टीकमचंद जैन, सह मंत्री देवेंद्र दीपक, बाबूलाल मीणा, व्यवस्थापक रघुवीर सिंह शक्तावत, देवराज गुर्जर, कुंदन राजावत समिति अध्यक्ष गणराज गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह यात्रा आगामी 23 अगस्त को देवली स्थित बावड़ी बालाजी से रवाना होगी, जो 31 अगस्त को सांवरिया सेठ के ध्वज अर्पण करेंगी। उल्लेखनीय है कि सांवरिया सेठ समिति ने गत वर्ष मनमोहक सांवरिया रथ भी बनाया था। देवली से सांवरिया सेठ जाने वाली उक्त पदयात्रा में देवली आसपास के कई गांव व जहाजपुर, अमरगढ़, काछोला, मानपुरा तक के पदयात्री शामिल होते हैं। जिनकी संख्या अंतिम पड़ाव में 600 से 800 के बीच होती है। इसके अलावा श्री कृष्ण जन्माष्टमी सिंगोली श्याम मंदिर में धूमधाम के साथ मनाई जाती है।



