Deoli News 11अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर डेम बीते 24 घण्टों के दौरान जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में 15 सेमी पानी की आवक हुई है।
बीसलपुर नियंत्रण केंद्र की सूचना के अनुसार रविवार सुबह 6 बजे डेम का जलस्तर आरएल 312.11 मीटर हो गया है। जबकि शनिवार सुबह ये जलस्तर आरएल 311.96 था। रविवार को आंकड़ों के मुताबिक डेम में 18.187 टीएमसी जलसंग्रहण हुआ है, जो कुल भराव क्षमता का 46.99 फीसदी है। रविवार को भी त्रिवेणी 2.50 मीटर तक चल रही थी। शनिवार को डेम पर 20 एमएम वर्षा रिकार्ड हुई।



