महात्मा गांधी स्कूल में स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र सौपे
Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। निदेशक डॉ. रमेश मुकुल ने बताया कि विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण की जीवनी और उनके उपदेशों पर आधारित झांकी प्रस्तुत की।

प्राचार्या डॉ. सोनल कंछल ने बताया कि विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण किया गया। निदेशक डॉ. रमेश मुकुल ने विद्यार्थियों को भगवान कृष्ण के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि भगवान कृष्ण के जीवन से हमें बहुत सीखने को मिलता है। यहां स्कूल परिसर को आकर्षक सजाया गया था। विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े चित्रों और पोस्टरों का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण के वेश में तैयार होकर मत्कुंदली और दही-हांडी प्रतियोगिता में भाग लिया। छोटे बच्चों ने राधा और कृष्ण की झांकियां प्रस्तुत की। श्री गिरिराज धरण, बाल राधा-कृष्ण, श्री कृष्णा कारागृह जन्म आदि की झांकी सजाई गई। भगवान कृष्ण के भजनों पर प्रस्तुतियां दी गई।
स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र सौपे
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना+2 की इकाई को सत्र 2023-24 तक राष्ट्रहित के काम पूरे उत्साह के साथ पूरा करने पर प्रधानाचार्य सुशीला देवी मीणा एवं उप प्रधानाचार्य अपर्णा शर्मा के द्वारा प्रमाण पत्र सौपे गए।

कार्यक्रम अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली ने बताया स्वयंसेविकाओं ने 2 साल में पर्यावरण संरक्षण, श्रमदान, गौसेवा ,राष्ट्रहित एवं समाज हित के सभी कार्यों में पूरा योगदान दिया। इस अवसर पर दमयंती बालोटिया, संजय गौतम, खुर्शीद जहां, आशा मीणा एवं एमजीजीएस स्टाफ उपस्थित था।


