Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationअतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 35 बीघा सरकारी भूमि मुक्त

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 35 बीघा सरकारी भूमि मुक्त

विधानसभा में उठे सवाल पर हुई कार्रवाई


Jahazpur News 28 जनवरी (मोहम्मद आजाद नेब) विधानसभा में उठे गौशाला की आड़ में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के सवाल पर मंगलवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 35 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया है।

उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा ने बताया कि विधानसभा में अतिक्रमण से संबंधित प्रश्न उठाया गया था। जिसमें प्रशासन ने पूर्व में दो जगहों पर कार्रवाई की गई थी। पूर्व तैयारी के बाद तीसरी जगह भी आज अतिक्रमण को हटाया गया है। गौशाला के नाम पर कृषि कार्य में उपयोग में ली जा रही थी। जिसे अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है। गौशाला समिति प्रबंधन को भी गौशाला भूमि आवंटन के लिए निर्देश दिए हैं। तहसीलदार रवि कुमार मीणा ने बताया कि 45 बीघा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण था। जिसमें करीब 35 बीघा सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटा दिया गया है।

सात जेसीबी मशीनों से हटाया अतिक्रमण

प्रशासन ने अतिक्रमण को हटाने के लिए 7 जेसीबी मशीने लाई गई, जो करीब 2 घंटे तक चली। इस दौरान भारी तादाद में पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र पारीक, थानाधिकारी सुनील ताड़ा, पटवारी गिरदावर व नगर पालिका के कर्मचारी भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d