क्षेत्रीय प्रबंधक रिको को भेजा ज्ञापन
Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रिको क्षेत्र में गत 25 वर्षों से बने अस्थाई डंपिंग यार्ड को बंद कर स्थाई तौर पर डंपिंग यार्ड चालू कराने की मांग को लेकर उद्यमियों ने गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधक रिको को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में बताया कि पिछले ढाई दशक से रीको औद्योगिक क्षेत्र में आवंटित गार्डन को ही विभाग की ओर से अस्थाई तौर तक डंपिंग यार्ड बना दिया गया। जहां वर्षों से पत्थर आदि व्यापार की करेंची, मालबा, स्लेटी पत्थर का पाउडर डाला जा रहा है। जिससे इन मलबों के पहाड़ बन गए हैं। वही यह मालबा सड़क में इधर-उधर फैल रहा है। जबकि 20 माह पूर्व डंपिंग यार्ड का आवंटन किया गया था। इसके बावजूद पुराने डंपिंग यार्ड में मालब डाला जा रहा है। रिको द्वारा अस्थाई डंपिंग यार्ड के वहां पर सूचना बोर्ड भी लगा दिया गया है।
इसके बावजूद लगातार मालबा डाला जा रहा है। जिससे आसपास के लोगों फैक्ट्री में काम करने वाले व्यापारियों व मजदूरों को स्वास्थ्य समस्या हो रही है। वहीं इससे आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। जबकि देवली उद्योग विकास समिति अध्यक्ष की ओर से कई बार मौखिक रूप से संबंध में शिकायत की गई। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा ज्ञापन में अस्थाई डंपिंग यार्ड को बंद कर आवंटित डंपिंग यार्ड की जगह पर ही मलबा डालने की व्यवस्था कराने की मांग की गई। ज्ञापन में करीब एक दर्जन स्टोन उद्यमियों के नाम है।



