Deoli News 24 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित सीआईएसएफ रिसाला मस्जिद में मुस्लिम समाज के भामाशाहों ने दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।
हारून अंसारी ने बताया कि इस अवसर पर पेश इमाम हाफ़िज़ मुकीम रज़ा खान ने बताया कि रमज़ान माह में खुदा की रहमते बरसती है और मोमिन इस माह में रब से जो चाहे, मांग सकता है। उन्होंने रोजे का महत्व बताया और रोजे की फजीलत के बारे में जानकारी दी। मगरीब की नमाज़ के बाद दुआ की गई और इसके बाद दावते इफ्तार में रोजेदारों ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. आकिब अंसारी, रईस, एएसआई गुफरान खान, एएसआई तारिक खान आदि शामिल थे।



