Deoli News 4 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी 6 अप्रैल को राठौर तेलियान साहू समाज के सानिध्य में रामनवमी मनाई जाएगी।

विश्व हिन्दू परिषद देवली नगर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि सुबह 9 बजे तेलियान धर्मशाला से वाहन रैली निकाली जाएगी एवं शाम 4 बजे विशाल शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करती हुई श्री राठौर तेलियान लक्ष्मीनाथ जी मन्दिर पर पहुंचेगी। यहां सायंकालीन आरती के साथ समापन होगा। अध्यक्ष ने सर्व हिन्दू समाज के लोगों से आयोजन में शामिल होने की बात कही है।



