Deoli News 5 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सहायक उपनिरीक्षक शंकर लाल यादव ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात कनवाडा के पास हुई। जब कार सवार लोग बरोनी क्षेत्र के डेचरी गांव से सयावता में एक शादी में जा रहे थे। कार चालक जाटों का मोहल्ला डेचरी निवासी मोहम्मद रशीद (45) पुत्र मोहम्मद रफीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। हादसे में सद्दाम निवासी डेचरी, हाथोना बरोनी निवासी शंकर मीणा व नरसी गुर्जर घायल हुए।
जिन्हें टोंक रेफर किया गया। इनमें से एक घायल नरसी लाल गुर्जर की हालत गंभीर होने के चलते उसे जयपुर रेफर किया गया। मृतक मोहम्मद रशीद लिफ्ट लगाने का काम करता था और उसके तीन लड़कियां और एक लड़का है। इस हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।



