Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationअलॉटमेंट की जमीन पर खनन कर दबंगों ने निकाला क्वार्ट्ज पत्थर

अलॉटमेंट की जमीन पर खनन कर दबंगों ने निकाला क्वार्ट्ज पत्थर


Jahazpur News 5 अप्रैल (मोहम्मद आज़ाद नेब) उपखंड कार्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर देवपुरा छाबड़िया क्षेत्र में खातेदारी व अलॉटमेंट जमीन से अवैध रूप से क्वार्ट्ज पत्थर निकालने का गंभीर मामला सामने आया है।

ग्रामीण हेमराज बलाई की शिकायत पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हेमराज बलाई ने थाना प्रभारी राजकुमार नायक को लिखित में दी रिपोर्ट में बताया कि कुछ दबंग धारदार हथियारों और बंदूकों से लैस होकर जबरन उनकी जमीन पर पहुंचे और जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से क्वार्ट्ज पत्थर निकालने लगे। रिपोर्ट में भागुता, महेंद्र, खेमराज सहित कुछ महिलाओं के नाम भी शामिल हैं।

Oplus_131072

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन इससे पहले ही दबंग मशीन व अन्य वाहनों के साथ फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले ने ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इन पर।रोक लगाई जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d