Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपहलगाम हादसे पर मुस्लिम समाज ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

पहलगाम हादसे पर मुस्लिम समाज ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

और कहा हिंसक घटनाओं का इस्लाम धर्म से कोई संबंध नहीं


Jahazpur News 25 अप्रैल (मोहम्मद आज़ाद नेब) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना हरकत की मुस्लिम समाज ने शुक्रवार को निन्दा करते हाथों में काली पट्टी बांध अंजुमन कमेटी सदर नज़ीर सरवरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया कि आतंकवादी हमले का मुस्लिम समाज पुरजोर शब्दों में कठोर निन्दा करता है। आतंकवादियों की इस कायराना हरकत से देशवासी स्तब्ध और आहत है। अंजुमन कमेटी इस दुःखद घटना से व्यथित है और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है। इस प्रकार के आतंकवादी हमले देश की अखंडता और शांति के लिए गम्भीर खतरा है।

आतंकवादी हमले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। शहीदों व पीड़ितों के परिजनो को उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता दी जाए। लोगों ने बताया कि इस प्रकार कि हिंसक घटनाओं का इस्लाम धर्म से कोई लेना देना नहीं है। इस्लाम, शांति और इंसानियत का पैगाम देता है और हर तरह के आतंकवाद की निन्दा करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d