Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsराधारानी गौशाला उद्घाटन पर श्रीराम महायज्ञ शुरू

राधारानी गौशाला उद्घाटन पर श्रीराम महायज्ञ शुरू


Deoli News 16 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री राधा रानी गौशाला सिरोही के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित पंचकुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ में शुक्रवार को साकल्य हवन हुआ।

कार्यक्रम में पहले दिन सात यजमानों ने भाग लिया और प्रत्येक ने 5 हजार रुपए की राशि भेंट की। इन यजमानों में छोटू जांगिड़ सिरोही, आत्माराम धाकड़ सिरोही, भरत वैष्णव सेंदियावास, चतुर्भुज धाकड़ कल्याणपुरा, पोखर माली सिरोही, रामचंद्र धाकड़ और हनुमान धाकड़ शामिल थे। इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया गया। उल्लेखनीय है कि इस आयोजन को लेकर नौ दिवसीय महायज्ञ होगा। वहीं 25 मई को पूर्णाहुति होगी और गौशाला का उद्घाटन किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d