Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसक्षम व्यक्ति, योजना के लाभ का त्याग करे, नहीं तो होगी वसूली

सक्षम व्यक्ति, योजना के लाभ का त्याग करे, नहीं तो होगी वसूली


Deoli News 17 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा गिव अप अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में अब तक 32 हजार 407 यूनिट को खाद्य सुरक्षा सूची से हटाया गया है।

साथ ही वंचित पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा में जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत 26 जनवरी 2025 को खाद्य सुरक्षा योजना का पोर्टल खोला गया। जिला रसद अधिकारी इंद्रपाल मीणा ने बताया कि योजना के तहत जिले में 535 परिवारों को जोड़ा जा चुका है। राज्य सरकार के महत्वपूर्ण अभियान में स्वेच्छा से गिव अप आवेदन पत्र दिए जा रहे है। साथ ही, जो व्यक्ति सक्षम होते हुए भी आवेदन नहीं कर रहे है।

उनको चिन्हित करने का कार्य विभाग द्वारा लगातार किया जा रहा है। रसद कार्यालय द्वारा प्रति सप्ताह 20 अपात्र परिवारों को नोटिस जारी किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि अभियान की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। उसके बाद विभाग द्वारा चिन्हित करने पर अब तक प्राप्त गेहूं की वसूली एवं नियमानुसार अन्य कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d