Deoli News 26 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में बीए प्रथम वर्ष (सेमेस्टर प्रथम) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 3 जुलाई कर दी गई है।
छात्राएं ईमित्र के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकती है। प्रवेश नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि अंतरिम वरीयता सूची का प्रकाशन 7 जुलाई को किया जाएगा। एक से 11 जुलाई तक मूल दस्तावेजों का सत्यापन महाविद्यालय में किया जाएगा। वहीं दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के बाद छात्राएं अपनी फीस ईमित्र पर जाकर जमा करवा सकेंगी। प्रवेशित छात्राओं का शिक्षण 16 जुलाई से शुरू होगा। साथ ही स्नातक द्वितीय वर्ष (सेमेस्टर तृतीय) एवं तृतीय वर्ष (सेमेस्टर 5) के लिए प्रवेश नवीनीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
जिसमें छात्राओं को आगामी कक्षा में अस्थाई प्रवेश दिया जाएगा। सभी छात्राओं का डेटा ईमित्र पर पोस्ट कर दिया गया है। छात्राएं अपनी फीस जमा करवा सकती है।
स्नातक पार्ट प्रथम में प्रवेश की तिथि बढ़ाई
राजकीय महाविद्यालय देवली में स्नातक पार्ट प्रथम (सेमेस्टर प्रथम) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 3 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि प्रथम वरीयता सूची का प्रकाशन 7 जुलाई को होगा। ई-मित्र पर फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है। यह जानकारी राजकीय महाविद्यालय देवली के प्राचार्य प्रो. डॉ. पीएम वर्मा ने दी।



