Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damपुराने नेगडिया ब्रिज ने फिर ली जलसमाधि, पनवाड़ सागर 8 फ़ीट के...

पुराने नेगडिया ब्रिज ने फिर ली जलसमाधि, पनवाड़ सागर 8 फ़ीट के करीब


Deoli News 3 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर डेम में गुरुवार को हो रही भारी जलावक के चलते देवली-केकड़ी पुराने मार्ग पर नेगडिया स्थित ओगेलीव ब्रिज गुरुवार सुबह जलमग्न हो गया। डेम में आ रहे पानी से पुराना ब्रिज डूब गया है और ब्रिज की सतह से ऊपर पानी बह रहा है।

उल्लेखनीय है कि बीसलपुर डेम में आरएल 313.25 के बिंदु तक जलभराव होने के बाद नेगडिया का ओगेलीव ब्रिज डूब में आ जाता है। आज सुबह जब डेम का जल स्तर आरएल 313.26 मीटर बिंदु पर पहुँचा तो पुराने ब्रिज को पानी ने अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया। करीब एक घण्टे बाद तो हाईलेवल ब्रिज से पुराने ब्रिज के अवशेष ही नजर आ रहे है।

पनवाड़ सागर में आया 8 फीट पानी, जल्द भरने की उम्मीद

पनवाड़ स्थित पनवाड़ सागर में गुरुवार सुबह को गेज 7.50 फीट मापा गया और पानी की आवक बरकरार है। वहीं शाम तक 8 फीट होने की संभावना है। ग्रामीण किशन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

क्षेत्र का यह बांध पानी की सिंचाई के लिए सेंदियावास, बासलक्ष्मण सहित पनवाड़ क्षेत्र में सिंचाई की जाती है। बांध की कुल भराव क्षमता 14 फीट है। पनवाड़ सागर में 8 फीट आने से और लगातार हो रही बारिश से पनवाड सागर भरने की उम्मीद जग गई है। जिससे किसानों में खुशी है। पनवाड़ सागर से क्षेत्र के गांवों में सिंचाई होती है।

Oplus_0
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d