Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रविवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई, जो करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी भर गया।
जो कुछ देर बाद निकल भी गया। शहर के जहाजपुर चौराहे पर नहर की तरह पानी भर गया। इस अवधि में 40 मिमी यानी डेढ़ इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश से मौसम ठंडा हो गया और दिन भर बादल छाए रहे। बारिश के कारण बस स्टैंड परिसर में पानी से कीचड़ ज्यादा हो गया और कच्ची बस्तियों में पानी भर गया। बारिश के बाद शहर के लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम का आनंद लिया। मौसम खुशनुमा होने के बाद लोग क्षेत्र के बोरड़ा गणेश मंदिर एवं नेगड़िया पुलिया पर पहुंचे और मौसम का लुत्फ उठाया। गणेश जी स्थित बनास नदी में लोगों ने नौकायन किया।



