Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमृत्युभोज बंद करने सहित कई निर्णय किए

मृत्युभोज बंद करने सहित कई निर्णय किए

हेहैय कलाल समाज संस्थान बैठक आयोजित


Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हेहैय कलाल समाज संस्थान देवली की त्रिमासिक बैठक रविवार को अध्यक्ष डॉ. रतन लाल की अध्यक्षता में पटेल नगर शिव मंदिर परिसर में हुई। बैठक में समाज में व्याप्त मृत्युभोज नहीं करने और द्वादशा पर मिठाई पर प्रतिबंध लगाने पर प्रस्ताव पारित किया गया।

इसी तरह समाज कल्याण के लिए हर परिवार की सक्रिय भागीदारी निश्चित की गई। बैठक में सम्पतराम सुवालका को राजस्थान कलाल महासंघ के उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर स्वागत किया गया। अजय मेवाड़ा द्वारा स्वयं के स्कूल में समाज के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के लिए स्वागत किया गया। इस अवसर पर बंशीलाल कलवार, अनिल सुवालका, गौपाल कलवार, धर्मचंद मेवाड़ा, प्रहलाद मेवाड़ा, रामस्वरूप सुवालका, सत्यनारायण सुवालका, छीतरलाल सुवालका और बबलू सुवालका सहित समाज के लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d