Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली ने गत 15 सितम्बर को चयनित हुए 24 जरूरतमंद लोगों का हाल ही में निशुल्क आंखों का ऑपरेशन कराया है।
समिति अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि इससे पहले सभी रोगियों को जयपुर के सहाय हॉस्पिटल में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा गया। इनका 16 सितंबर को ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद सभी 24 मरीजों को गुरुवार को जयपुर से वापस देवली लाया गया। पेंशनर्स भवन में पहुंचने पर, जनसेवा समिति के सदस्यों ने मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य और जयपुर में मिली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में चाय, भोजन और बिस्तर सहित सभी सुविधाएँ मिलीं और वे पूरी तरह से संतुष्ट हैं। ऑपरेशन के बाद सभी की दृष्टि में सुधार हुआ है। इन रोगियों की 24 सितंबर को यहां फिर से जांच होगी।

वसुंधरा राजे को 5 हजार करोड़ के घोटाले में मिली क्लीन चिट! जानिए कौनसा मामला


