Deoli News 8 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली एवं कालेड़ा कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन (धर्मार्थ ट्रस्ट) कालेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित हुआ।
जनसेवा समिति अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि शिविर में कृष्ण गोपाल आयुर्वेद भवन के अनुभवी चिकित्सक राजेश कुमार शर्मा ने 51 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया और नि:शुल्क आयुर्वेद दवाईयां वितरण की गई। शिविर संयोजक कन्हैया लाल लुनिवाल ने बताया कि शिविर में श्वास, खांसी, मौसमी या पुराना नजला, जुकाम, चर्मरोग, शिरथूल, मुखपाक, मस्सा, अजिर्ण उदर रोग, अतिसार, सन्धिवात, शोध, चर्मरोग, पांडू, पुरुषग्रन्थिविकार, मधुमेह, स्त्रियों के स्वेत प्रदर, पथरी,आदि के रोगियों की जांच कर आयुर्वेद दवाई नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है। शिविर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ। ट्राई ओम कोचिंग सेंटर के राहुल राय द्वारा वैद्य राजेश शर्मा को डिजिटल ब्लड प्रेशर मीटर भी भेट किया गया।
शिविर में समिति के घीसालाल टेलर, सत्यनारायण गोयल, राजेंद्र शर्मा, कैलाश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा, अशोक विजय समेत ने सेवाएं दी।
जब तक पति नहीं मरा, तब तक पत्नी सिलबट्टे से फोड़ती रही सिर, रोंगटे खड़े कर देगी वारदात


