Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationराजमार्ग पर कट यथावत रखने और सर्विस रोड सहित की मांग

राजमार्ग पर कट यथावत रखने और सर्विस रोड सहित की मांग

सिरोही के ग्रामीणों ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, कट बंद करने को लेकर दो दिनों से चल रहा है गतिरोध


Deoli News 8 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोही के ग्रामीणों ने शनिवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर कट यथावत रखने और अधूरे सर्विस रोड व नाले का निर्माण करवाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि ग्राम सिरोही में अंडरपास के नीचे अधूरा सर्विस रोड नाले के निर्माण किया गया है। वहीं बिजली की उचित व्यवस्था और सड़क पर कट नहीं दिए जाने के कारण किसानों, छात्र-छात्राओं, यात्रियों और वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, वर्तमान में ग्राम सिरोही से देवली की ओर 5 किलोमीटर दूर पनवाड़ मोड़ पर और दूनी की ओर 3 किलोमीटर दूर पोल्याडा कट बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ग्राम सिरोही में हाईवे के दोनों तरफ मकान बने होने और बीसलपुर बांध की मुख्य नहर होने के कारण कट नहीं होने से एनएच 52 पर आवागमन में असुविधा होती है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में यह भी बताया कि सिरोही में लोकदेवता श्रीदेहलवाल महाराज का प्राचीन मंदिर स्थित है, जहां हर वर्ष जन मेले का आयोजन होता है और लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। कट बंद होने की स्थिति में मेले में आने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने समस्याओं को देखते हुए हाईवे पर खुला कट का निर्माण करवाए जाने को अति आवश्यक बताया, जिससे आम जनता को सड़क पार करने में सुविधा हो सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्रामीणों ने लोकसभा अध्यक्ष और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का स्वागत किया और उन्हें स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।

Oplus_16908288

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि एनएचआई के अधिकारी सिरोही का यह कट बंद करने के लिए आमादा हैं और शनिवार को भी अधिकारी कट बंद करने आए, जिसका ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से विरोध किया। इसके बाद अधिकारी चले गए। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि राजमार्ग के दोनों और सर्विस रोड क्लियर किया जाए और यहां सफाई की जाए। ग्रामीण रामदेव धाकड़ ने बताया कि इस अंडरपास की ऊंचाई काफी कम होने के चलते ट्रैक्टर के साथ जुड़ने वाले कृषि यंत्र इसके नीचे से नहीं गुजर पाते हैं, जो किसानों की तकलीफ का बड़ा कारण है।

नरेश मीणा बोले, मैं तो मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं, अब विधायक की जगह CM क्यों बनना चाहते?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d