Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsकुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने का मामला दर्ज

कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने का मामला दर्ज


Deoli News 9 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के पोल्या रोड निवासी मोरपाल कालबेलिया ने शनिवार को पुलिस थाना हनुमान नगर में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

परिवादी मोरपाल ने रिपोर्ट में बताया कि गत 7 नवंबर को उसकी माँ कमला देवी अपने खेत में पेड़ के नीचे बैठी थी, तभी गिरधारी लाल मीणा निवासी कालाभाटा ने गाली गलौच करते हुए हाथ में कुल्हाड़ी लेकर उनके खेत में प्रवेश किया और उसकी माँ के साथ कुल्हाड़ी से मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसकी माँ के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। रिपोर्ट बताया कि उसकी माँ के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके छोटे भाई के बहू नेरी देवी ने बीच-बचाव कराया, नहीं तो गिरधारी लाल और गंभीर घटना कर देता। उसकी माँ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मोरपाल ने आरोप लगाया है कि गिरधारी लाल ने बिना किसी कारण के उनके खेत में प्रवेश कर उसकी माँ को जान से मारने के आशय से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई हैं।

नवजात बच्चे को दो घंटे बाद मार दिया उसकी मां ने, फिर कहा मुझसे गलती हो गई, हैरान कर देगी खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d