Deoli News 2 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया स्थित झालावाड़ हाउस में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात सहित नकदी चुराने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित दीपेंद्र सिंह शक्तावत निवासी देवली गांव हाल निवासी झालावाड़ हाउस के अनुसार उनकी मां की तबीयत खराब होने से वह परिवार सहित इलाज करवाने के लिए गत 27 दिसंबर को बाहर चले गए थे। वहीं गत 29 दिसंबर को कपड़े लेने के लिए घर पर आए थे, उस वक्त चोरी जैसी कोई वारदात नहीं हुई थी। अस्पताल से शुक्रवार सुबह जब वह घर पहुंचे, तब मकान के ताले टूटे हुए थे तथा अंदर से उनकी मां के सोने चांदी के सभी गहने सहित 50-60 हजार रुपए की नकदी गायब मिले। उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया तथा नुकसान का आंकलन कर पुलिस को रिपोर्ट दे रहे हैं। देवली पुलिस ने पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया है।



