Deoli News 2 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा कला के पास से गुजर रहे जयपुर-कोटा हाईवे बायपास पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
थानाधिकारी गणेश मीणा ने बताया कि मृतक प्रमोद (40) पुत्र चतुर्भुज सुवालका निवासी कुचलवाड़ा रोड, थाना हनुमान नगर का निवासी था। प्रमोद अपने घर से जयपुर रोड पर किसी कार्य से जाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की भिड़ंत से कार सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को देवली राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसका शुक्रवार शाम अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।



