Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनवदीप मिस्टर फ्रेशर और एकता बनीं मिस फ्रेशर

नवदीप मिस्टर फ्रेशर और एकता बनीं मिस फ्रेशर


Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ‘फ्रेशर पार्टी’ हुई। शुरुआत संस्थान के निदेशक रणवीर सिंह चौहान एवं मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।

समारोह में छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी लोक नृत्य, एकल नृत्य और मिमिक्री की प्रस्तुतियां दी, जिसमें ‘महिला सशक्तिकरण’ पर आधारित नाटक विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम में कोटा से आए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के ब्रांड एंबेसडर और टीवी कलाकार मिस्टर जूनियर अन्नू कपूर ने अपनी लाफ्टर थेरेपी और गायकी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं फिटनेस कोच शिवम सेन (लक्की) ने विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रतियोगिता के बाद निर्णायक मंडल ने नवदीप सिंह सोलंकी को ‘मिस्टर फ्रेशर’ और एकता मीणा को ‘मिस फ्रेशर’ चुना। जिन्हें ताज पहनाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d