Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationउपखंड की 48 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित

उपखंड की 48 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित

25 फरवरी को होगा अंतिम प्रकाशन


Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कार्यालय उपखण्ड अधिकारी देवली की ओर से गुरुवार को पंचायत समिति देवली की 48 ग्राम पंचायतों के 438 वार्डों की मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है।

उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के तहत आगामी 31 जनवरी को वार्डों और मतदान केंद्रों पर निर्वाचक नामावलियों का पठन किया जाएगा। मतदाता सूचियों के संबंध में दावे एवं आक्षेप प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी निर्धारित की गई है। इसके अलावा एक फरवरी और 2 फरवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। जबकि प्राप्त दावों एवं आक्षेपों का निस्तारण 14 फरवरी तक किया जाएगा, जिसके बाद 21 फरवरी तक पूरक सूचियां तैयार की जाएगी। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 25 फरवरी को होगा। उल्लेखनीय है कि मतदाता सूची एक जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में तैयार की जा रही है।

विशेष अभियान के दौरान प्रगणक और पदाभिहित अधिकारी मतदान केंद्रों पर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे, जबकि अन्य दिनों में दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d