Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News12 करोड़ के राज्य स्तरीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी...

12 करोड़ के राज्य स्तरीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य स्तरीय साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।

जिन्होंने देश के करीब 22 अलग-अलग राज्यों के लोगों को अपना शिकार बनाया था। शुरुआती जांच और रिकॉर्ड के अनुसार इस गिरोह द्वारा करीब 10 से 12 करोड़ रुपए की साइबर ठगी किए जाने का अनुमान है। आरोपियों के खिलाफ नेशनल साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर कुल 404 शिकायतें पहले से दर्ज पाई गई हैं।

करीब ढाई करोड़ की हुई पुष्टि

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि करीब 2 करोड़ 49 लाख रुपए की ठगी की पुष्टि हो चुकी है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा पुष्पेंद्र सिंह और पुलिस उपाधीक्षक देवली हेमराज के सुपरविजन में थाना दूनी इलाके में अंजाम दी गई।

पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से ठगी के पैसों से खरीदी गई एक ब्लैक महिंद्रा थार, एक लाख रुपए की नकदी और करीब 5 लाख रुपए मूल्य के 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। ठगी करने के लिए ये आरोपी फर्जी ‘ट्रेड लिंक’ और फर्जी सिम कार्ड का उपयोग करते थे। पुलिस को इनके पास से 82 फर्जी सिम कार्ड मिले हैं, जिनका इस्तेमाल ये अलग-अलग राज्यों में लोगों को ठगने के लिए करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामवतार उर्फ राज पुत्र बद्रीलाल और हंसराज पुत्र रतन लाल के रूप में हुई है। 

पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों और उनके पूरे गिरोह का पता लगाया जा सके।

गूंजेगा वीर तेजाजी का गुणगान, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 4 से शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d