Saturday, June 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


Deoli News 8 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दूनी थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

थानाधिकारी रतन सिंह तंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को इलाके में गश्त के दौरान अवैध बजरी से भरी इस ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। पुलिस जाप्ते को देखकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सहित सहायक उपनिरीक्षक बद्रीलाल यादव आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d