Desk News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानवता की सेवा के लिए दिवंगत स्नेहा जांगिड़ की पुण्य स्मृति में आगामी 22 फरवरी को केकड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक पुरुषोत्तम जांगिड़ ने बताया कि अजमेर-जयपुर बाईपास रोड स्थित श्री केशव पैथ लैब एवं शिव शंकर मेडिकल पर यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। केकड़ी लाइफ लाइन ब्लड डोनर टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त एकत्रित करना है। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान करने की बात है।



