Saturday, May 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessगैस सिलेंडरों की 'सेम डे डिलीवरी' से उपभोक्ताओं राहत में

गैस सिलेंडरों की ‘सेम डे डिलीवरी’ से उपभोक्ताओं राहत में


Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में इन दिनों गैस सिलेंडरों की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। जिसकी वजह से उपभोक्ता राहत में है।

भारत गैस के डिस्ट्रीब्यूटर एवं मोहन गैस एजेंसी संचालक पंकज शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे तक बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को ‘सेम डे’ यानी उसी दिन सिलेंडर की डिलीवरी दी जा रही है। जबकि 9:30 बजे के बाद बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को अगले दिन सिलेंडर डिलीवर किया जा रहा है, ताकि वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान न आए। संचालक नीरज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कोई किल्लत नहीं है और सुचारू व्यवस्था के चलते ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

ग्राहकों द्वारा समय पर बुकिंग करने के चलते घरों में खाली सिलेंडर तक नहीं मिल रहे हैं। उपभोक्ताओं ने अपने गैस सिलेंडर रिफिल करा लिए है। गैस एजेंसी में स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर डिलीवर होने के 25 दिन बाद ही नई बुकिंग हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d