Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित मोती पेट्रोल पंप के पीछे एक घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर बाइक व मोबाइल पार कर लिया।
वारदात को लेकर पीड़ित भागचन्द वर्मा ने देवली थाने में रिपोर्ट दी है। पीड़ित ने बताया कि रविवार की मध्य रात्रि के बाद अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोर घर के अंदर से टीवीएस मोटरसाइकिल और एंड्राइड मोबाइल चोरी कर ले गए। सुबह जाग होने पर चोरी की इस वारदात का पता चला। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से चोरी गया सामान बरामद कर राहत दिलाने की गुहार लगाई है।



