Deoli News 23 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा का सोमवार को देवली आने पर भाजयुमो अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
दरअसल प्रदेश अध्यक्ष बारां जा रहे थे। इस बीच वे देवली रूके। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने यहां प्रदेशाध्यक्ष को 51 किलो फूलों की माला पहनाई और भगवान श्रीराम की तस्वीर व हनुमानजी का गदा भेंटकर अभिनंदन किया। मुख्य मार्ग से विश्राम गृह तक कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्प वर्षा की और ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ जुलूस निकाला। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए जल्द कार्यकारिणी घोषित करने और युवाओं के हितों के लिए काम करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है, जिनके सहयोग से ही संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
यहां जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष अंकित जैन, मंडल उपाध्यक्ष आशीष पंचोली, राकेश ओसवाल, नवल चतुर्वेदी, दिनेश जैन, हनुमान बालसोरा, दक्ष जैन, लोकेश ग्वाला और सुनील ग्वाला सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


