Deoli News 10 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में दूनी थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ दो दिन कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी रतन सिंह तंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार और रविवार को अलग-अलग स्थानों से अवैध बजरी से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ जब्त की। पहली कार्रवाई संथली के पास राजमहल रोड पर और दूसरी सरोली मोड़ के पास की गई। पुलिस को देखकर दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ जब्त कर संबंधित धाराओं में मामले दर्ज किए हैं और फरार चालकों की तलाश जारी है।



