Monday, May 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध बजरी परिवहन करते फिर 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

अवैध बजरी परिवहन करते फिर 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त


Deoli News 11 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दूनी थाना पुलिस ने एक बार फिर तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है।

वृत्ताधिकारी देवली हेमराज के सुपरविजन में दूनी थानाधिकारी रतन सिंह तंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बजरी समेत जब्त किया है। पुलिस के अनुसार रविवार को थाना क्षेत्र के घांधोली चौराहा से अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। वहीं सोमवार को सरोली रोड नहर के पास तन दूनी से 2 अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध बजरी के साथ जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टरों के चालक मौके से फरार होने में सफल रहे। जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d