Thursday, May 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationईओ ने किया फील्ड में भौतिक सत्यापन, जनगणना कार्य समीक्षा

ईओ ने किया फील्ड में भौतिक सत्यापन, जनगणना कार्य समीक्षा


Deoli News 21 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका देवली क्षेत्र में जनगणना-2027 के फील्ड कार्य की समीक्षा के लिए गुरुवार को अधिशाषी अधिकारी देवली व चार्ज अधिकारी सुरेश कुमार मीणा द्वारा सभी पर्यवेक्षकों के साथ नगर पालिका कार्यालय में एक समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में सभी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति रही, जिन्हें चार्ज अधिकारी ने मकान सूचीकरण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पर्यवेक्षकों के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण कर कार्य का भौतिक सत्यापन भी किया। अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने फील्ड में जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को स्पष्ट किया कि मकान सूचीकरण के तहत पैन कार्ड, आधार कार्ड या बैंक पासबुक जैसे किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं लिए जा रहे हैं और न ही किसी ओटीपी की मांग की जा रही है। उन्होंने आमजन से भ्रामक सूचनाओं, फर्जी लोगों से बचने और मकान सूचीकरण में सहयोग करने की बात कही है।

वही इस काम के लिए आने वाले कर्मचारी आई कार्ड पहनकर आएंगे। उल्लेखनीय है कि 16 मई से आगामी 14 जून तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d