बीसलपुर बांध का जलस्तर 314 मीटर पर पहुंचा, पानी की आवक जारी
Deoli News 15 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। शनिवार सुबह 6 बजे तक बांध का जलस्तर 314 मीटर दर्ज किया गया।
जबकि बांध में कुल 28.288 टीएमसी पानी का भराव हो चुका है। त्रिवेणी का गेज 2.80 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं बांध क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई। सीजन में अब तक कुल 501 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 315.50 मीटर है, ऐसे में बांध अब पूर्ण भराव स्तर से 1.50 मीटर दूर है। जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते बीसलपुर बांध पर लोगों की नजर बनी हुई है। बता दे कि यही डेढ़ मीटर अब भारी पड़ेगा। दरअसल अब बांध के अपस्ट्रीम में पानी विस्तार होगा।



