Deoli News 15 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली एवं सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेंटर सोसाइटी की ओर से जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग से शनिवार को पेंशनर भवन, तहसील परिसर देवली में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगा।
समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिव्यांशु जिंदल ने शिविर में 35 मरीजों की आंखों की विभिन्न रोगों संबंधी जांच कर उन्हें परामर्श एवं आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई। जांच के बाद चयनित 11 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर में किया जाएगा। मरीजों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाने तथा ऑपरेशन के बाद वापस देवली लाने की व्यवस्था भी समिति की ओर से की जाएगी। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि ऑपरेशन के करीब एक माह बाद मरीजों के लिए फॉलोअप शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें आंखों की जांच कर आवश्यक निर्देश एवं दवाइयां दी जाएंगी।
शिविर में शिवजीराम प्रतिहार, घीसालाल टेलर, सत्यनारायण गोयल, प्रहलाद शर्मा, पैन्शनर समाज अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा, श्यामलाल पारीक, नाथूलाल वैष्णव, रमेशचंद्र त्रिपाठी, भंवरलाल नायक, नवल जांगिड़, लक्ष्मीनारायण परिहार, सुरेंद्र सिंह नरुका, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, महेंद्र कुमार जोशी, लोकेश सेन सहित अन्य लोगों ने सेवाएं दीं।
बांध में 28.150 टीएमसी पानी, तिरंगा रोशनी से जगमगाए बांध के गेट


