Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस और आमजन के बेहतर समन्वय से ही कानून व्यवस्था मजबूत बनती है। लोगों के सहयोग के बिना पुलिस की भूमिका भी अधूरी है। यह बात आरपीएस अधिकारी हेमराज मुंड ने रविवार को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कही।
जिला पतंजलि समिति के प्रभारी अशोक दुबे समेत लोगों ने निवर्तमान डीएसपी हेमराज मुंड का माल्यार्पण व साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा अभिनंदन पत्र भेंट किया। उन्होंने भी देवलीवासियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान वर्तमान डीएसपी मदनलाल ढाका का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिवजी लाल चौधरी, पॉलिटिकल टाइम्स के एडिटर मनीष बागड़ी, जितेंद्र चौधरी, सीताराम पंचोली, लक्ष्मीकांत पारीक और योगेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि हेमराज मुंड का हाल ही में देवली से जयपुर स्थानांतरण हुआ है, जहां वे साइबर विभाग में नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।



