Monday, August 31, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमहिला के लापता होने, घर से जेवरात व नकदी गायब होने का...

महिला के लापता होने, घर से जेवरात व नकदी गायब होने का आरोप, मामला दर्ज


Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर से चले जाने के बाद सोने-चांदी के जेवरात एवं नकदी गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार छग्गा का झोपड़ा निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी गत 28 अगस्त की रात करीब 12 बजे घर से चली गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि रिश्तेदार एवं उसके एक साथी उसे अपने साथ ले गए। परिवादी के अनुसार जब वह सुबह करीब 5 बजे घर पहुंचा तो घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा करीब 40 हजार रुपए नकद गायब थे। रिपोर्ट में अन्य जेवरात के गायब होने का भी उल्लेख किया गया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि पूर्व में भी करीब 10 वर्ष पहले उनकी पत्नी घर से चली गई थी।

जिसे बाद में तलाश कर वापस लाया गया था। पुलिस जांच के बाद ही मामले से जुड़े आरोपों और अन्य तथ्यों की पुष्टि होगी।

आमजन के सहयोग से ही पुलिस व्यवस्था होती है मजबूत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here