Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगरपालिका आम चुनाव को लेकर कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सूची की तस्वीर सोमवार को लगभग पूरी तरह साफ हो चुकी है। कुल 35 वार्डों के पार्टी के प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं। जबकि इससे पहले भाजपा अपने नाम घोषित कर चुकी है।
जारी अधिकृत विवरण के अनुसार वार्ड 1 से दामोदर नाथ, वार्ड 2 से अंकित चौधरी, वार्ड 3 से सीमा देवी, वार्ड नंबर 4 से कैलाश वर्मा, वार्ड 5 से राकेश रैगर, वार्ड 6 से सुरेश कुमार, वार्ड 7 से रोहित कुमार चंदेल, वार्ड 8 से माफरोज बानो, वार्ड 10 से माया देवी, वार्ड 11 से राजू ग्वाला, वार्ड 12 से सौरभ जिंदल, वार्ड 13 से राहुल सुवालका, वार्ड 14 से अब्दुल कादर, वार्ड 15 से गोपाल दर्जी, वार्ड 16 से विनोद पुजारी, वार्ड 17 से चन्द्रकान्ता जैन, वार्ड 18 से नेहा सेन तथा वार्ड 19 से जितेन्द्र कुमार जैन को मैदान में उतारा गया है। वहीं वार्ड 20 से शम्मी रंगरेज, वार्ड 21 से प्रीतपाल कौर, वार्ड 22 से राकेश जैन, वार्ड 23 से भीमराज जैन, वार्ड 24 से श्यामा देवी, वार्ड 25 से धवन कुमार सुवालका, वार्ड 26 से कलावती जांगिड़, वार्ड 27 से रामनिवास मीना, वार्ड 28 से साक्षी सिंह, वार्ड 29 से रिंकेश बैरवा, वार्ड 30 से इरफान, वार्ड 31 से रानी देवी मीना, वार्ड 32 से नाथूलाल धाकड़, वार्ड 33 से बबलू पांचाल, वार्ड 34 से अशोक कुमार मीना तथा वार्ड 35 से संतोषी देवी कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी होंगे। लिहाजत 35 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के में आमने-सामने का मुकाबला होगा। खास बात यह है कि पिछले दिनों भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए तीन कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ने टिकट दिया है। इनमें दो कार्यकर्ता को स्वयं को टिकट मिला है। जबकि एक की पत्नी को दिया गया है, यानी बीजेपी छोड़ने के बाद इन तीनों को कांग्रेस की ओर से टिकट दिया गया। इसका अंदेशा पिछले दिनों दैनिक ब्यूरो ने व्यक्त भी किया था।
इसके बाद देवली पालिका चुनाव में कांग्रेस के सभी 35 वार्डों के उम्मीदवार पूरी तरह चुनावी रण में नजर आएंगे। यह सूची कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दी है।


