Monday, August 31, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpभाजपा के सभी 35 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी, वार्डवार चेहरों...

भाजपा के सभी 35 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी, वार्डवार चेहरों पर लगी मुहर


Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका क्षेत्र के सभी 35 वार्डों के लिए प्रतिनिधियों की अधिकृत सूची घोषित कर दी गई है। सूची जारी होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और वार्ड स्तर पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

इस दौरान निकाय चुनाव प्रभारी अनमोल सिंह तोमर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर व मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष रणवीर चौहान समेत ने यह सूची रिटर्निंग अधिकारी को सौपी। भाजपा सूत्रों के अनुसार घोषित सूची में वार्ड 1 से गोविंद राम माली, वार्ड 2 से राजेश गुर्जर, वार्ड 3 से सोना देवी, वार्ड 4 से भूपेंद्र कुमार रैगर और वार्ड 5 से मनोज बलाई को मौका मिला है। वहीं वार्ड 6 से वीरेंद्र कुमार वर्मा, वार्ड 7 से ललित तेजी, वार्ड 8 से नीलू कुमारी जाट, वार्ड 9 से कजोड़ी देवी तथा वार्ड 10 से पूर्णिमा खरेडीया के नाम पर मुहर लगी है। इसी तरह वार्ड 11 से आरती ग्वाला, वार्ड 12 से संजय सिंहल, वार्ड 13 से विष्णु कुमार टेलर, वार्ड 14 से नेमीचंद जैन, वार्ड 15 से कुलदीप चौधरी, वार्ड 16 से विनोद साहू, वार्ड 17 से निरमा कुमारी शर्मा, वार्ड 18 से अंजू शर्मा, वार्ड 19 से रवि साहू और वार्ड 20 से सत्यनारायण तोषनीवाल मैदान में हैं।

आगे के वार्डों में वार्ड 21 से कविता जैन, वार्ड 22 से दिनेश जैन, वार्ड 23 से शिव भगवान पाठक, वार्ड 24 से कमलेश चौधरी, वार्ड 25 से नीरज जैन, वार्ड 26 से सुनीता गौतम, वार्ड 27 से धनराज मीणा, वार्ड 28 से डिम्पल शर्मा, वार्ड 29 से नंदकिशोर कोली और वार्ड 30 से विजय चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। अंतिम चरण के वार्डों में वार्ड 31 से प्रेम देवी मीणा पत्नी नाहर सिंह, वार्ड 32 से लक्ष्मण धाकड़, वार्ड 33 से कृष्णप्रताप नरुका, वार्ड 34 से मनोज मीणा तथा वार्ड 35 से ललता देवी का नाम शामिल है।

सभी 35 वार्डों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब क्षेत्र में चुनावी प्रचार और जनसंपर्क का दौर पूरी तरह गति पकड़ चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here