Monday, August 31, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskकांग्रेस ने सौंपा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची का लिफाफा, किसे मिला टिकट?...

कांग्रेस ने सौंपा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची का लिफाफा, किसे मिला टिकट? सस्पेंस

दावेदारों की धड़कनें बढ़ीं


Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर रहीं। कांग्रेस ने आखिरकार अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची रिटर्निंग अधिकारी को सौंप दी। करीब ढाई बजे कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशियों की सूची का लिफाफा रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचाया गया।

जयपुर से सांसद हरिश्चंद्र के निजी सचिव एवं कांग्रेस नेता तथा सांसद के करीबी राहुल बलसोरा जयपुर से अधिकृत प्रत्याशियों की सूची का लिफाफा लेकर देवली पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, पंकज जैन सहित अन्य कांग्रेस नेता रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अधिकृत प्रत्याशियों की सूची का लिफाफा सौंप दिया। सूची सौंपे जाने के साथ ही टिकट के लिए आवेदन करने वाले कांग्रेस के दावेदारों की धड़कनें और तेज हो गई हैं। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है, उनमें से 98 प्रतिशत से अधिक को पार्टी की ओर से व्यक्तिगत तौर पर संकेत दे दिए गए हैं और नामांकन दाखिल करने के लिए कहा जा चुका है। ऐसे में अधिकृत प्रत्याशियों में से अधिकांश नामांकन की तैयारी के साथ चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं।

अब पार्टी की सूची सामने आने के बाद यह भी साफ होगा कि किन दावेदारों के अरमान पूरे हुए और किन्हें टिकट की दौड़ से बाहर रहना पड़ा। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि शाम को यह सूची उजागर हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here