Saturday, September 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबांध का जलस्तर बढ़ा, 28.978 टीएमसी हुआ पानी

बांध का जलस्तर बढ़ा, 28.978 टीएमसी हुआ पानी


Deoli News 5 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दरअसल 4 सितंबर को सुबह 6 बजे बांध का गेज 314.08 मीटर और जलभराव 28.840 टीएमसी दर्ज किया गया था।

वहीं शनिवार को सुबह 6 बजे गेज बढ़कर 314.10 मीटर तथा जलभराव 28.978 टीएमसी पहुंच गया। इस तरह एक दिन में बांध के जलस्तर में 0.02 मीटर की बढ़ोतरी हुई, जबकि जलभराव में 0.138 टीएमसी का इजाफा दर्ज किया गया। बांध से जुड़े आंकड़ों के अनुसार त्रिवेणी का जलस्तर दोनों दिन 2.30 मीटर रहा। वहीं 4 सितंबर तक क्षेत्र में कुल 583 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि उस दिन 26 मिमी वर्षा हुई। यह असर पिछले दो दिनों से हुई क्षेत्रीय बारिश का देखा गया है। शुक्रवार को भी दिनभर बारिश का दौर चलता रहा। वहीं शनिवार को भी बादल छाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here