Deoli News 7 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र में सोमवार को पैर में रस्सी बंधे होने से गंभीर घायल नंदी की सूचना पर 1963 गौ-रक्षा हेल्पलाइन के जरिए रेस्क्यू कराया गया।

अख्तरुल्लाह खान ने बताया कि लुहारी कला गौशाला से रवि कुमार मीणा और शिवपाल भट्ट मौके पर पहुंचे। आसिफ पठान ने नंदी के पैर में बंधी रस्सी काटी, जिसके बाद घाव की सफाई कर दवाई और मरहम-पट्टी की गई। इस दौरान अख्तरुल्लाह खान, इमरान खान, इरफान पठान, शांतिलाल माली, लक्की माली, नीरज पांडे, अयान खान, सुमित सिंह, रईस पठान का सहयोग रहा। उक्त युवकों ने पशुओं के प्रति भी मानवता और संवेदनशीलता रखने तथा समय पर गौरक्षा दल को सूचना देने की बात कही है।



