Deoli News 7 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय देवली में सोमवार को महाविद्यालय का फाउंडेशन डे मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. किंकर सिंह एवं चेतना सिंहल ने किया।

कार्यक्रम में चेयरमैन दिनेश अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश पाराशर, ओजस अग्रवाल एवं कृषि विभाग के एसोसिएट डीन डॉ. अंकित चौकडीवाल सहित फैकल्टी एवं विद्यार्थी थे। कार्यक्रम दीप प्रज्वलन से हुआ। यहां अतिथियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने केक काटकर फाउंडेशन डे की खुशियां मनाईं। इस दौरान महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, विकास एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों एवं फैकल्टी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें चैल्सी शर्मा एवं रीटा समेत ने नृत्य प्रस्तुत किया। मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश ने महाविद्यालय की स्थापना, विकास यात्रा एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कृषि शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान, आधुनिक कृषि तकनीक एवं कौशल से जोड़ना है।

मानशी चौधरी, ललित प्रजापति, अजय कलवार एवं चैल्सी मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉ. बीएस मीणा, डॉ. आरसी सावल, डॉ. दयाशंकर मीणा, राजू लाल धाकड़, अविनाश जांगिड़, शिव शंकर चौहान, अंशु सक्सेना, मनु सैनी एवं दीपक सहित थे।
“सीआईएसएफ यूनिट पहुंचे विद्यार्थी”
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के व्यावसायिक शिक्षा के तहत आईटी एवं सिक्योरिटी ट्रेड के कक्षा 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों का सीआईएसएफ यूनिट में औद्योगिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी देना था। विद्यार्थियों ने सीआईएसएफ की कार्यप्रणाली, सुरक्षा उपकरणों, प्रक्रियाओं एवं अनुशासन की जानकारी ली।
अधिकारियों एवं जवानों ने आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में भी बताया। विद्यार्थियों को यहां सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े रोजगार एवं करियर की संभावनाओं की जानकारी मिली।


