Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सखी सहेली शाखा देवली की ओर से आयोजित तीन दिवसीय दीपावली स्पेशल फैशन फेयर का बुधवार को अटल उद्यान स्थित टीनशेड में शुभारंभ हुआ।
नगर पालिका अध्यक्ष कजोड़ी देवी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पार्षद केपी सिंह नरूका, विजय चौधरी, नीरज जैन, सुनीता मिश्रा, कविता जैन, रवि बलसोरा, नीलू जैन, विनोद साहू और चंद्रकांता देवी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की प्रदेश जनसंपर्क प्रमुख हर्षा गोयंका ने कहा कि ऐसे मेले महिलाओं को अपनी प्रतिभा और व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। यहां फैशन फेयर में 32 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें साड़ियां, सूट, ज्वेलरी, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, सजावटी सामान और दीपावली से जुड़े कई उत्पाद उपलब्ध हैं। कोटा सहित विभिन्न स्थानों से आए विक्रेता भी मेले में अपने उत्पाद लेकर पहुंचे हैं।
आयोजकों के अनुसार मेले में 2500 रुपए से अधिक की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहार दिया जाएगा। यह फैशन फेयर 21 से 23 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा।
शी न्यूज़-:
नौ दिन तक छाई नवरात्रि की मस्ती, अंतिम रात में भी खचाखच भरा पांडाल


