Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsअंबेडकर जयंती के जुलूस में लगे जय भीम के जयकारे

अंबेडकर जयंती के जुलूस में लगे जय भीम के जयकारे

आमसभा का आयोजन, मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल


Jahazpur News 14 अप्रैल (मोहम्मद आज़ाद नेब) बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर अंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में सोमवार को जुलूस निकाला गया। यह जुलूस चावंडिया चौराहे से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ बस स्टैंड स्थित अंबेडकर सर्कल पर पहुंचा।

जुलूस के दौरान मंच के कार्यकर्ता हाथों में नीले झंडे लिए, “जय भीम-जय भीम” के नारों के साथ पूरे जोश और उत्साह में नजर आए। मुस्लिम समाज की ओर से सामाजिक सौहार्द पेश करते हुए जुलूस पर चमन चौराहा एवं तकिया मस्जिद के पास पुष्प वर्षा की। जुलूस के समापन पर अंबेडकर सर्कल पर आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबेडकर विचार मंच के तहसील अध्यक्ष रामजस मीणा ने की।

जबकि मंच संचालन हेमराज निर्भय ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक गोपीचंद मीणा मौजूद रहे। विशेष अतिथियों में भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोयल, अंजुमन कमेटी के सदर नज़ीर सरवरी सहित थे। आमसभा में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। सभी अतिथियों का मंच की ओर से माला पहनाकर एवं स्वागत किया गया। यहां लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d