Deoli News 26 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस थाना घाड ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के आदेश अनुसार पुलिस टीम ने 5 माह से फरार चल रहे आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी सोनू कुमार पुत्र घासीलाल मीणा निवासी चारनेट, थाना घाड जिला टोंक है, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार करने की टीम में हैड कांस्टेबल भेरूलाल आदि शामिल थे।



