Deoli News 20 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घाड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक जिला टोंक राजेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार यह कार्रवाई थानाधिकारी हरिराम वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुरुवार को दर्रा बालाजी तन चारनेट क्षेत्र में घेराबंदी कर अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक बिना नंबरी ट्रैक्टर मय ट्रॉली को मौके से पकड़ा हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी ट्रैक्टर चालक अंधेरे और स्थिति का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। लेकिन पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर घाड़ थाने में मामला दर्ज कर लिया है।



