Deoli News 17 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीमहावीर दिगम्बर जैन मंदिर देवली में रविवार को आचार्य विद्यासागर का 53 वा आचार्य पदारोहण कार्यक्रम हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
नवयुवक मंडल प्रवक्ता विशाल जैन ने बताया कि इसे लेकर महावीर मन्दिर में कई कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्यश्री की तस्वीर के समक्ष रविन्द्र पाटनी के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस दौरान आचार्यश्री का पूजन और आरती की गई। सभी कार्यक्रम शांतिधारा व अभिषेक प्रभारी पदम अजमेरा के सानिध्य में हुए। कार्यक्रम में त्रिशला महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान आचार्य के पदारोहण के बारे में भी बताया गया।


