Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpआमजन को मिला सरकार की योजनाओं का लाभ

आमजन को मिला सरकार की योजनाओं का लाभ


Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर के ग्राम पंचायत ऊंचा व अमरवासी में ग्रामीण सेवा शिविर लगा। शिविर का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाना रहा।

शिविर जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा जहाजपुर, प्रधान कौशल किशोर शर्मा, उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा, तहसीलदार रवि मीणा की मौजूदगी में ऊंचा एवं अमरवासी दोनों ग्राम पंचायतो के परिसर में हुआ। ग्रामीणों को राजस्व, पंचायत, कृषि, चिकित्सा, विद्युत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सहकारिता विभाग सहित कई विभागों से जुड़ी 18 योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

विधायक गोपीचंद मीणा व प्रधान कौशल किशोर शर्मा मौके पर पहुंचे सभी ग्रामवासियों की समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। इस दौरान गाडोली मंडल अध्यक्ष महेंद्र तिवाड़ी, पंचायत समिति सदस्य दिनेश माली, दिनेश राणावत, प्रमोद सेन, मनोज सैनी, सरपंच रामराज मीणा, उप सरपंच प्रभुलाल माली, सचिव धर्मराज मीणा, शैतान सिंह मीणा सहित ग्रामीण मौजूद थे।

महज 10 साल के बच्चे की मौत बनी रहस्य! जिसने भी कारण सुना चौक गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d