Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धुंवाला (जहाजपुर) में कंप्यूटर लैब डेवलपिंग मिशन के तहत प्रधानाचार्य महेश खटाना के प्रोत्साहन स्वरूप एक शिक्षक ने स्कूल को आर्थिक सहयोग दिया है।

दरअसल प्रधानाचार्य के प्रोत्साहन पर लैब में कंप्यूटर खरीदने की उद्देश्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंशीपुरा के प्रधानाध्यापक लक्ष्मी नारायण मीणा ने 15 हजार रुपए धुंवाला स्कूल को भेंट किए हैं। शिक्षक लक्ष्मी नारायण ऊंचा के अंबेडकर कॉलोनी निवासी है। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने आर्थिक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। शिक्षक ने यह राशि स्वयं की सेवानिवृत्ति पर दी है।


